ePaper

भागलपुर -जमालपुर तीसरी व चौथी रेल लाइन को लेकर ड्राइंग की प्रक्रिया प्रारंभ : डीआरएम

Updated at : 24 Sep 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर -जमालपुर तीसरी व चौथी रेल लाइन को लेकर ड्राइंग की प्रक्रिया प्रारंभ : डीआरएम

भागलपुर से जमालपुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को लेकर ड्राइंग की प्रक्रिया चालू हो गई है.

विज्ञापन

* कोचिंग डिपो बनने के बाद जमालपुर में ही ट्रेनों का होगा मेंटेनेंस जमालपुर ————————– जमालपुर से मुंगेर होते हुए सबदलपुर तक रेल लाइन के दोहरीकरण के मामले को अबतक स्वीकृति नहीं मिली है. इस प्रोजेक्ट में मुंगेर गंगा नदी पर दूसरी पुल बनाने की भी संभावना है. वहीं भागलपुर से जमालपुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को लेकर ड्राइंग की प्रक्रिया चालू हो गई है. ये बातें बुधवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने जमालपुर में कही. डीआरएम यहां सुरक्षा और संरक्षा का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि भागलपुर से जमालपुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को लेकर ड्राइंग की प्रक्रिया चालू हो गई है. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यह देखा जाएगा की रेल के पास कितनी जमीन उपलब्ध है और कितनी जमीन की व्यवस्था करनी होगी. इसके बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा. इस पर रेलवे का कंस्ट्रक्शन विभाग काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल रेल इंजन कारखाना जमालपुर की क्षमता में वृद्धि करने की बात की जा रही है और ऐसी स्थिति में यदि जमालपुर में प्लेटफार्म संख्या चार और पांच के लिए रेल कारखाना की जमीन ली जाती है तो कारखाना के अंदरूनी कार्य में वैगन के आने जाने में परेशानी होगी. जिसको लेकर हेड क्वार्टर स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कोचिंग डिपो के अभाव में यहां पर ट्रेनों का रखरखाव नहीं किया जा सकता है. जब कोचिंग डिपो बन जाएगा, तब जमालपुर में ही ट्रेनों का मेंटेनेंस किया जाएगा. इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेलवे से जो फ्रेट ट्रेन आती है. उसे भी जमालपुर में बिना देखभाल किये ही आगे बढ़ा दिया जाता है. कोचिंग डिपो बनने के बाद जमालपुर में इन ट्रेन की देखभाल संभव हो जाएगा. यह पूछे जाने पर की क्या जमालपुर के वाई लेग पर स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. डीआरएम ने कहा कि वह काफी कन्जेस्टेड जगह है और वहां पर व्यावहारिक रूप से स्टेशन बनाया जाना संभव नहीं है.उन्होंने बताया कि वह मुख्य रूप से सेफ्टी इंस्पेक्शन के लिए आए थे और इस क्रम में उरैन तथा धनौरी तक का जायजा लिया गया. साथ ही अभयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क का भी निरीक्षण किया गया. मौके पर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार सहित कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. —————————————————— बॉक्स ——————————————————– डीआरएम से जमालपुर के सौंदर्यीकरण में सहयोग की अपील जमालपुर : जमालपुर की मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने बुधवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के जमालपुर पहुंचने पर उनसे मुलाकात की. उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम भी थे. मुख्य पार्षद ने डीआरएम को कहा कि नगर परिषद प्रबंधन जमालपुर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रहा है. जुबली वेल चौक और काली पहाड़ी जमालपुर का अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान है. जहां नगर परिषद प्रबंधन अपने मद से सौंदर्यीकरण करना चाहती है, परंतु यह दोनों रेलवे के क्षेत्राधिकार में आता है. उन्होंने बताया कि इससे पहले नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पत्र लेकर भी एक शिष्टमंडल ने मालदा में उनसे भेंट की थी. डीआरएम ने कहा कि शहर को साफ सुथरा और बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है. जुबली वेल चौक पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं की जानी चाहिए, बांकी सौंदर्यीकरण का कार्य जरूर किया जाना चाहिए. मौके पर वार्ड पार्षद सुमित कुमार, कैलाश सिंह, विजय कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola