दो पक्षों के बीच मारपीट में महिला समेत तीन जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में शनिवार को आम व जलावन तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष
अमरपुर. थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव में शनिवार को आम व जलावन तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष के केसरिया देवी ने बताया कि गांव के ही फंटुश दास के द्वारा मेरे आम के पेड़ से आम की चोरी कर लिया. जिसका विरोध करने पर दिलखुश दास व सोनु दास मेरे घर पर आकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के फंटुश दास ने बताया की हम अपने पेड़ से जलावन तोड़ रहे थे. इसी दौरान उक्त महिला के द्वारा दिलखुश दास ने गाली गलौज करने लगा. गाली देने से जब मना किया तो मुझे व मेरी पत्नी रत्नी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी जख्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




