दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से मेगा क्रेडिट आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन

तारापुर. तारापुर शहीद दिवस के मौके पर शनिवार को पार्वतीनगर तारापुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैक के द्वारा मेगा क्रेडिट आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन बिहार
तारापुर. तारापुर शहीद दिवस के मौके पर शनिवार को पार्वतीनगर तारापुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैक के द्वारा मेगा क्रेडिट आउट रीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी व श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले आपको बैंक ऋण लेने के लिए जाना पडता था. अब बैंक आपके घर आकर आपको ऋण दे रही हैं. इसलिए इसका लाभ उठायें. उन्होंने कहा कि आप पीएम सूर्य बिजली योजना के तहत बैक से लोन लेकर 78 हजार का सबसीडी पायें व अपने बिल को भी शून्य कर सकते हैं. सरकार की योजना के अनुसार आप ऋण लें और कार्य करके ऋण की वापसी भी करें. ताकि दूसरे को भी बैंक लाभ दे सके. कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष आशुतोष झा द्वारा मंत्री को अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में आयोजित शिविर का शुभारंभ सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता इंजीनियर रोहित चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, निर्मल सिंह, बंटी सिंह, गौतम कुमार लहेरी, अध्यक्ष आशुतोष झा, आरएम पुरुषोत्तम घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि रोहित चौधरी ने कहा कि अब महिलाएं आगे आकर घर को संभाल रही हैं और पुरुषों का भी मार्गदर्शन कर रही. जीविका दीदी अपने परिवार के पुरुषों को ऋण लेकर रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं. वही निर्मल सिंह ने कहा कि बैक के ऋण लें मित्र की भांति उसे जमा भी करायें. तभी बैक आपके साथ मित्रवत खडी रहेगी. इस कार्यक्रम में जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक जो ऋण स्वीकृत किये गये उनके अनुसार मुंगेर जिला में कुल 45 करोड़ रुपये की राशि को 9340 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के लिए वितरण किया गया, जबकि आज के कार्यक्रम में कुल 143 लाभुकों में केसीसी के 52, केसीसी एएच में 57, एमएसएमई के 3, मुद्रा योजना में 12,पीएम सूर्य घर में 5 ,एचबीएल में 5 व जीविका की 7 समूह के बीच 5.54 करोड के ऋण का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




