दिवाकर व दुलाली को मिला एनएसएस के बेस्ट वालंटियर अवार्ड

Updated:
विज्ञापन
दिवाकर व दुलाली को मिला एनएसएस के बेस्ट वालंटियर अवार्ड

जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो ने बुधवार को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया.

विज्ञापन

– राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर जामताड़ा महाविद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो – 08 बेस्ट वालंटियर के साथ प्राचार्य व अन्य प्रतिनिधि, जामताड़ा. जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो ने बुधवार को एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया. शुरुआत एनएसएस गीत से की गयी. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन के लिए बेस्ट वालंटियर मेल का पुरस्कार दिवाकर मांझी और बेस्ट वालंटियर फीमेल का पुरस्कार दुलाली कुमारी को प्रदान किया गया. साथ ही वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य वालेंटियर्स राहुल कुमार, अमन कुमार, प्रतीक्षा हांसदा, स्नेहा कुमारी और अमन प्रसाद को मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो कौशल ने एनएसएस दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. यह योजना युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी जागृत करती है. प्रो नीलम कुजूर ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक असली योद्धा होते हैं, जो समाज की समस्याओं से निपटने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं. वहीं, प्रो महादेव चंद्र यादव और प्रो चंदन कुमार ने भी प्रेरणादायक भाषण देकर स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया. प्रधान सहायक समीर झा ने कहा कि जब लोग महामारी या अन्य आपदाओं के समय घरों में सुरक्षित रहने को मजबूर थे, तब भी एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निडरता से समाज सेवा की मिसाल पेश की. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी ने स्वयंसेवकों के पूरे वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी को आगे भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया. उन्होंने अंत में आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित सभी स्वयंसेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola