ePaper

Sasaram News : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का बजा बिगुल, छह से शुरू

Updated at : 01 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Sasaram News : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का बजा बिगुल, छह से शुरू

वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता का बिगुल बज गया है. प्रतियोगिता का आयोजन छह से 13 सितंबर तक सासाराम में होगी

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस : वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता का बिगुल बज गया है. प्रतियोगिता का आयोजन छह से 13 सितंबर तक सासाराम में होगी. इसमें जिले भर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों से चयनित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. इसको लेकर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा विनय प्रताप ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास को पत्र भेजकर कहा है कि सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों से टीमों की तैयारी समय पर सुनिश्चित की जाये. खिलाड़ियों की सूची खेलवार तैयार कर योग्यता प्रमाण-पत्र (एलिजिबिलिटी फॉर्म) पूरी तरह भरना होगा और इसके साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, पिछले वर्ष का अंक पत्र तथा एक माह पूर्व की उपस्थिति पंजी की प्रमाणित छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी. विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यालय के लेटर पैड पर अग्रसारण पत्र संलग्न करना भी आवश्यक है. प्रतियोगिता में प्रवेश योग्यता प्रमाणपत्र अनिवार्य पत्र के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाण-पत्र (एलिजिबिलिटी फॉर्म) समय पर जमा करना अनिवार्य किया गया है. इसके लिए खिलाड़ियों की सूची खेलवार तैयार कर विद्यालय प्रधान की ओर से स्कूल के लेटर पैड पर अग्रसारण पत्र के साथ जमा करनी होगी. फॉर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष का अंक पत्र तथा एक माह पूर्व की उपस्थिति पंजी की प्रमाणित छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि योग्यता प्रमाण-पत्र सीधे खेल कार्यालय में स्वीकार नहीं किये जायेंगे. इन्हें केवल विद्यालय प्रधान द्वारा अधिकृत शारीरिक शिक्षा शिक्षक या प्रभारी शिक्षक के माध्यम से ही तीन प्रतियों में जमा करना होगा. इसके बिना किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. आयु वर्ग का किया गया है निर्धारण खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जायेगी. प्रतियोगिता तीन अलग-अलग आयु वर्गों में होगी, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 शामिल है. अंडर-14 वर्ग में 31 दिसंबर 2025 तक अधिकतम 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. अंडर-17 वर्ग में 17 वर्ष तक के प्रतिभागी खेलेंगे तथा अंडर-19 वर्ग में 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. खेल विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक खिलाड़ी वर्ष भर में अपनी आयु और कक्षा के अनुसार केवल एक ही आयु वर्ग में एक खेल में भाग ले सकेगा. यदि वही खिलाड़ी दूसरी विधा में भाग लेना चाहे, तो उसे उसी आयु वर्ग में खेलना होगा, जिसमें वह पहले खेल चुका है. एथलेटिक्स में खिलाड़ियों को अधिकतम तीन इवेंट तक भाग लेने की अनुमति होगी. प्रमंडल व राज्य स्तरीय होगा आयोजन प्रतियोगिता के लिए निबंधन की अंतिम तिथि 10 सितंबर शाम पांच बजे तक तय की गयी है. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी खिलाड़ी का निबंधन स्वीकार नहीं किया जायेगा. इससे पहले सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों का चयन करें और टीम तैयार कर जिला स्तर पर भेजें. वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी. वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तिथि से 20 दिन पूर्व करायी जायेगी. इस दौरान जिला व प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. दस्तावेजों की जांच होगी अनिवार्य प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच कड़ाई से की जायेगी. विशेष रूप से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के आयु प्रमाण पत्र की विस्तृत जांच होगी. यदि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पायी गयी तो संबंधित खिलाड़ी के साथ-साथ विद्यालय प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिला खेल कार्यालय ने उम्मीद जतायी है कि इस प्रतियोगिता से न केवल छात्रों की खेल प्रतिभा को मंच मिलेगा, बल्कि जिले को भी राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी उपलब्ध होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola