कायाकल्प मूल्यांकन में जिला अस्पताल ने लहराया परचम, पूरे बिहार में बना नंबर वन

Updated at : 07 Apr 2026 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
कायाकल्प मूल्यांकन में जिला अस्पताल ने लहराया परचम, पूरे बिहार में बना नंबर वन

कायाकल्प योजना के तहत हुए राज्य स्तरीय मूल्यांकन में मॉडल जिला अस्पताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

सहरसा. स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला ने मंगलवार को एक नया इतिहास रचा है. कायाकल्प योजना के तहत हुए राज्य स्तरीय मूल्यांकन में मॉडल जिला अस्पताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. पिछले 24-25 फरवरी को हुए व्यापक निरीक्षण के बाद आए परिणामों ने सहरसा को स्वच्छता, प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में राज्य का आदर्श जिला अस्पताल घोषित किया है. अस्पताल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सरकार द्वारा पुरस्कार राशि दी जायेगी. यह राशि अस्पताल की सुविधाओं के और अधिक सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव में खर्च की जायेगी. जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजनारायण प्रसाद ने इस बड़ी जीत का श्रेय जिलाधिकारी दीपेश कुमार के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं उनके द्वारा किये गये निरंतर औचक निरीक्षणों को दिया. साथ ही उन्होंने ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया. जिला सलाहकार गुणवत्ता डॉ उदयानंद पासवान ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते पूरी टीम को बधाई दी. उपाधीक्षक डॉ शिवशंकर मेहता ने कहा कि यह सफलता जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन का प्रतिफल है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन के कुशल नेतृत्व में अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी एवं उनकी समर्पित टीम, पीरामल की टीम के तकनीकी सहयोग ने इस लक्ष्य को हासिल करने में दिन-रात एक कर दिया. जिसके लिए उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक एवं जिला पीरामल टीम के अथक प्रयास कि सराहना की. जिला अस्पताल सहरसा ने ना केवल स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण में मानक स्थापित किया है, बल्कि अपनी इको-फ्रेंडली कार्यप्रणाली से भी सबको प्रभावित किया है. अब सहरसा मॉडल अस्पताल पूरे राज्य के अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola