Chaibasa News : रेलवे : बोनस में सिलिंग नहीं हटने से यूनियनों में नाराजगी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : रेलवे : बोनस में सिलिंग नहीं हटने से यूनियनों में नाराजगी

रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों के लिए उत्पाद आधारित (पीएलबी) बोनस की घोषणा कर दी है. बोनस को लेकर रेल कर्मचारियों में उत्साह चरम पर है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों के लिए उत्पाद आधारित (पीएलबी) बोनस की घोषणा कर दी है. बोनस को लेकर रेल कर्मचारियों में उत्साह चरम पर है. वहीं रेलवे के यूनियनों में बोनस का सिलिंग नहीं हटाने से नाराजगी है. एआइआरएफ ने रेलवे से करीब 45 हजार रुपये तक बोनस राशि बढ़ाने का मांग की थी. इस बार रेलकर्मियों को कुल 78 दिन का बोनस मिलेगा. इसके तहत उन्हें अधिकतम प्रति व्यक्ति 17 हजार 951 रुपये बोनस के रूप में मिलेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल के करीब 23 हजार रेलकर्मियों को बोनस मिलेगा. बोनस की घोषणा होते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के वित्त विभाग ने बोनस भुगतान करने की रूपरेखा तैयार करने जुट गयी है. रेलवे वित्त विभाग की मानें तो 25 सितंबर से कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस राशि भेजी जायेगी.

बोनस की घोषणा से दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ी

बोनस की घोषणा होने से दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गयी है. वहीं चक्रधरपुर के पूजा बाजारों में बोनस का असर देखने को मिल रहा है. शहर का पवन चौक में वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया है. वहीं चौक से होकर आवाजाही करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola