Dhanbad News: बीड़ी से साड़ी में लगी आग, वृद्धा झुलसी

Updated at : 07 Mar 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बीड़ी से साड़ी में लगी आग, वृद्धा झुलसी

<P><H2>धनबाद. </H2>बीड़ी से साड़ी में आग लगने से एक वृद्धा झुलस गयी. गुरुवार को उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. राजगंज के अकुरा रांगाटांड़ निवासी परिजनों ने

विज्ञापन

धनबाद.

बीड़ी से साड़ी में आग लगने से एक वृद्धा झुलस गयी. गुरुवार को उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. राजगंज के अकुरा रांगाटांड़ निवासी परिजनों ने बताया कि दासी देवी (65 वर्ष) गुरुवार को घर के चबूतरे में बैठकर बीड़ी पी रही थी. पीने के बाद उसने बीड़ी नीचे फेंक दी, लेकिन उसकी आग नहीं बुझी थी. कुछ देर बाद सुलगती बीड़ी से उसकी साड़ी में आग लग गयी. इससे वह झुलस गयी. परिजन पहले उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गये, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. इस घटना में दासी देवी के दोनों पैर झुलस गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola