Samastipur News:खेलकूद से स्वस्थ मन व तंदुरुस्त तन का विकास : यादव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:खेलकूद से स्वस्थ मन व तंदुरुस्त तन का विकास : यादव

बच्चों के जीवन में खेल काफी जरूरी है. इससे शरीर तंदुरुस्त होता है.

विज्ञापन

Samastipur News: मोरवा : बच्चों के जीवन में खेल काफी जरूरी है. इससे शरीर तंदुरुस्त होता है. मन स्वस्थ रहता है. तन और मन के विकास में सहायता मिलती है. यह बातें चकलालशाही चौक स्थित आवासीय शिवांश विद्यालय के निदेशक गणेश प्रसाद यादव ने बुधवार को कही. विद्यालय परिसर में आयोजित खेल पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में बच्चे अपने मुकाम भी हासिल कर सकते हैं. खेल में भी कई तरह के कैरियर हैं. इससे जुड़ कर बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं. खासकर सैनिक विद्यालय में जाने वाले बच्चों के लिए खेल काफी जरूरी है. निदेशक ने बताया कि उनके विद्यालय में हर रोज नये-नये खेल से बच्चों को जोड़ा जाता है. ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास संतुलित रूप से हो. मौके पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को खेल के लिए प्रेरित किये जाने की बात बतायी. मौके पर अजय कुमार, मनीष कुमार निराला, राजू पटेल, सुनील कुमार, दयानंद आर्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola