देश के विकास में सहायक बनें महिलाएं
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>प्रतिनिधि, डकरा.</H2> डकरा कल्याण मंडप में शनिवार को सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मां सावित्रीबाई फुले, मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, फूलन देवी,
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
डकरा कल्याण मंडप में शनिवार को सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मां सावित्रीबाई फुले, मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, फूलन देवी, फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. आरपीआइ आंबेडकर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू, महासचिव रंजना गिरि, कांग्रेस नेत्री नीलू विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को दकियानूसी, अंधविश्वास, अशिक्षा आदि छोड़कर विज्ञान, संविधान और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की आवश्यकता है तभी भारत विश्वगुरु बनेगा. शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीति रूप से मजबूत महिलाएं ही अपने परिवार, समाज, गांव और देश को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होंगी. समारोह की अध्यक्षता करते हुए सावित्रीबाई फुले शक्ति केंद्र की सचिव सरोज चौधरी ने कहा कि स्त्री में स का अर्थ संसार और त्री का अर्थ तरह त्रिलोक है. इसलिए हम महिलाओं को पुरुषों के साथ समभाव और सम्मान के साथ मिलकर परिवार, समाज और देश की सेवा करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर नीलू, सुनिता तिग्गा, अनिता शर्मा, सबा रहमत, रीना देवी, सुनो देवी, चांदनी देवी, सुनीता उरांव, पार्वती देवी, रीना देवी, रेखा देवी, प्रभा देवी, वीणा देवी, शारदा देवी, काजल देवी आदि मौजूद थे.08 डकरा 02, कार्यक्रम में शामिल लोग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










