Deoghar news : शिविर से महिलाओं को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे में मिलेगी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : शिविर से महिलाओं को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे में मिलेगी जानकारी

संवाददाता, देवघर . राजकीय श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर शिवलोक परिसर में नि:शुल्क परामर्श शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमा���ी

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . राजकीय श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर शिवलोक परिसर में नि:शुल्क परामर्श शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी व अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया. आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने श्रावणी मेले में महिलाओं के लिए एक निःशुल्क परामर्श स्टॉल लगाया है. स्टॉल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है. कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस मेले में लाखों महिलाएं आती हैं. ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग के इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे में जानकारी मिलेगी. इस शिविर के माध्यम से कानूनी सलाह, परामर्श और सहायता प्रदान की जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का लक्ष्य है कि इस परामर्श स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाये और उन्हें सशक्त बनाया जाये. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले केदौरान निःशुल्क परामर्श शिविर के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करना एक बेहतरीन पहल है. कार्यक्रम में डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, एडीपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विजय कुमार

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola