Deoghar news : सदर अस्पताल में मेडिकल कचरे के दुर्गंध से लोगों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सदर अस्पताल में मेडिकल कचरे के दुर्गंध से लोगों को हो रही परेशानी

संवाददाता, देवघर . सदर अस्पताल परिसर में इन दिनों गंदगी से हो रही दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अस्पताल आने वाले लोगों को नाक बंद कर

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . सदर अस्पताल परिसर में इन दिनों गंदगी से हो रही दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अस्पताल आने वाले लोगों को नाक बंद कर अपना काम करना पड़ रहा है . अस्पताल परिसर में रखे मेडिकल कचरे के बारिश के पानी से भीग कर परिसर में फैल जाने से दुर्गध बढ़ गया है. ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों च अन्य लोगों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है. जबकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल कचरा रखने के लिए अस्पताल के पीछ़े रजिस्ट्रेशन काउंटर के बगल में छोटे- छोटे कमरे बनाये गये हैं, बावजूद अस्पताल परिसर के पार्किंग स्थल में कचरा फेंका जाता हैं, जिससे निकलने वाला गंदा पानी परिसर के अंदर सड़क पर बह रहा हैं, जिससे लोगों को सड़क पर चलने में भी परेशानी हो रही है. मामले को लेकर डीएस डॉ सुषमा बर्मा ने बताया कि कचरा उठाव के लिए नगर निगम को कहा गया है. पानी निकासी नहीं हो रही हैं इससे परेशानी हो रही है. इन सारी समस्या को लेकर विभाग के उच्च अधिकारी को लिखित जानकारी दी गयी है. आदेश आने पर कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola