Deoghar news : महिला ने तीन बच्चों का दिया जन्म, सभी सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : महिला ने तीन बच्चों का दिया जन्म, सभी सुरक्षित

संवाददाता, देवघर . जुड़वा बच्चों को जन्म देना थोड़ा सामान्य है, लेकिन तीन बच्चों का जन्म बहुत असामान्य घटना है. जसीडीह की एक 21 वर्षीय महिला ने आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स बच्चे

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . जुड़वा बच्चों को जन्म देना थोड़ा सामान्य है, लेकिन तीन बच्चों का जन्म बहुत असामान्य घटना है. जसीडीह की एक 21 वर्षीय महिला ने आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स बच्चे को जन्म दिया है. तीनों बच्चे पूरी तरह से मेच्योर है. डिलीवरी के बाद उसे किसी प्रकार की डॉक्टरों की देखरेख में रखने की जरूरत नही पड़ी. महिला का सिजर कर बच्चे का जन्म हुआ है. मामले को लेकर डॉ के पल्लवी ने बताया कि जसीडीह निवासी लक्ष्मण कुमार शर्मा की पत्नी मीरा कुमारी के गर्भवती होने के बाद लगातार इलाज किया. सोमवार को लेबर पेन होने के बाद परिजनों ने महिला को लाया, तीन- तीन बच्चे एक साथ होने के कारण सीजर ऑपरेशन करे तीनों बच्चों को निकाला गया, जिसमें दो लड़की है, जबकि एक लड़का है. तीनों का वजन दो- दो किलो था. सभी बच्चे स्वस्थ्य है. उन्होंने कहा कि अक्सर तीन बच्चे होने पर बच्चे प्रि-मेच्योर होते है, लेकिन तीनों मेच्योर हैं और स्वस्थ्य है. महिला को भी दो दिनों के बाद छुट्टी दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola