डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

Updated at : 05 Feb 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

<P><H2>खूंटी. </H2>सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मुरहू में न्यू गुप्ता क्लब के तत्वावधान में मुरहू में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि सर्किल इंस्पेक्टर खूंटी किशन दास

विज्ञापन

खूंटी.

सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मुरहू में न्यू गुप्ता क्लब के तत्वावधान में मुरहू में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि सर्किल इंस्पेक्टर खूंटी किशन दास और विशिष्ट अतिथि मुखिया ज्योति ढोढ़राय, थाना प्रभारी रामदेव यादव और श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर के निदेशक सकलदीप भगत ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में बच्चों ने हिंदी, नागपुरी और भोजपुरी गीतों में नृत्य प्रस्तुत किया. ठेठ और आधुनिक गीतों पर अपना नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया. मुख्य अतिथि किशन दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. बस उन्हें उचित मंच प्रदान करने की जरूरत है. मुखिया ज्योति ढोढ़रराय ने कहा कि बच्चे डांस के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करें. थाना प्रभारी रामदेव यादव और श्योर सक्सेस के निदेशक सकलदीप भगत ने भी बच्चों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की. प्रतियोगिता में अंतरा कुमारी प्रथम, स्वाति कुमारी द्वितीय और नेहा व ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे. मौके पर कन्हैया, भोलु, आयुष, जीतु, अंषु, ऋतिक, उमंगग, टिंकू, महेष, ऋषि, मोहित सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola