हिट एंड रन मामलों का तय समय में करें निष्पादन व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई : डीसी

Published by : Sanjeev Mishra Updated At : 05 Jun 2026 7:41 PM

विज्ञापन

देवघर उपायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक की. इस दौरान डीटीओ को को कई दिशा निर्देश दिये.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समाहरणालय सभागार में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक की गयी. परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और लंबित मामलों की समीक्षा की गयी. डीसी ने निर्देश दिया कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये. उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला मुख्यालय के साथ सभी अनुमंडलों में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाने को कहा. अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, नाबालिगों के वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों में जांच का आदेश दिया. डीसी ने हिट एंड रन से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा की. उन्होंने डीटीओ विजय कुमार को निर्देश दिया कि सरकार की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी लंबित मामलों का तय समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित हो, ताकि पीड़ितों व उनके आश्रितों को समय पर राहत मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीटीओ , एमवीआइ अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार सड़क सुरक्षा मैनेजर शिव कुमार राय के अलावा विभाग और सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारी व कर्मी थे. ॰सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, सभी अनुमंडलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola