ePaper

चुनाव: सीता सोरेन के लिए उनकी बेटियां मांग रहीं आशीर्वाद

Updated at : 12 May 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव: सीता सोरेन के लिए उनकी बेटियां मांग रहीं आशीर्वाद

संवाददाता, दुमका भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट के रूप में आशीर्वाद मांगने कार्यकर्ताओं की टोली के साथ तीनों बेटियां निकल गयी हैं. जयश्री सोरेन, विजयश्री और राजश्री सोरेन

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट के रूप में आशीर्वाद मांगने कार्यकर्ताओं की टोली के साथ तीनों बेटियां निकल गयी हैं. जयश्री सोरेन, विजयश्री और राजश्री सोरेन ने रविवार को कानूपाड़ा व डंगालपाड़ा के घर-घर पहुंची. भाजपा प्रत्याशी और अपनी मां सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का अनुरोध किया. इसके लिए जयश्री, विजयश्री और राजश्री ने एक-एक घर पहुंचकर सभी महिलाओं-बुजुर्गो का आशीर्वाद मांगा. जयश्री ने कहा कि प्रत्याशी सीता सोरेन को अवसर दें, वे दुमका की जनता की हर उम्मीद और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी. इस दौरान सीता की बेटियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धयां भी लोगों तक पहुंचायी. मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित, नगर प्रभारी मृणाल मिश्रा, नरेंद्र प्रसाद साह व सोनी हेंब्रम, अजय गुप्ता, गायत्री जायसवाल, आनंद कुमार राजू, जयंत साहा, अश्विनी पासवान, रीना मंडल, रंजीत साह, मंजू दास, राजीव रंजन, विक्की पाठक, उषा दास, शोभा दास, वंदना दास, खाटू देवी, माला दास, उर्मिला देवी, प्रियंका, रवि कुमार, प्रकाश साह, मुकेश कुमार, दीपक साह आदि मौजूद थे. ममता साह और नीतू झा तथा प्रिया रक्षित, रंजना उपाध्याय व पूनम साह ने भी जनसंपर्क किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola