Samastipur News:माकपाइयों ने पीएम का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:माकपाइयों ने पीएम का पुतला फूंका

भागलपुर के पीरपैंती में अदानी को 1050 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये प्रति वर्ष की लीज पर देने के खिलाफ समस्तीपुर में पीएम और सीएम का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : माकपा जिला कमेटी की ओर से राज्यव्यापी आह्वान के तहत नीतीश सरकार द्वारा भागलपुर के पीरपैंती में अदानी को 1050 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये प्रति वर्ष की लीज पर देने के खिलाफ समस्तीपुर में पीएम और सीएम का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन से पूर्व पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पर पहुंचा. उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में सभा हुई. सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को,अदानी के हाथों लुटा रही है. जिसका ताजा उदाहरण भागलपुर के पीरपैंती में 1050 एकड़ जमीन. जिसमें लाखों आम के पेड़ हैं. उसको मात्र एक रुपये सालाना लीज पर दिया गया है. माकपा विरोध करती है. मांग करती है कि वापस ले. सभा को जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर पासवान, भोला राय, रघुनाथ राय, राघवेन्द्र राय, सत्यनारायण सिंह, बीरेंद्र प्रसाद मुन्ना, दिनेश पासवान, उमेश कुमार मल्लिक, मो. जहांगीर, अनिल कुमार राय, दिनेश कुमार राय, बिगन पटेल, चन्द्रेश्वर राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola