चोरी की नीयत से घर में घुसा था युवक, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Updated at : 05 Mar 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की नीयत से घर में घुसा था युवक, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

सूर्यगढ़ा. माणिकपुर थाना क्षेत्र के टाल बंशीपुर गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. माणिकपुर थाना क्षेत्र के टाल बंशीपुर गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात की है. गिरफ्तार चोर की पहचान सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मौलानगर गद्दी पर गांव के रहने वाले आनंदी साव का पुत्र शिव साव के रूप में हुई. जिसे पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी जानकारी के मुताबिक टाल बंशीपुर गांव में मदन ठाकुर की पत्नी शोभा देवी के घर तीन दिन पूर्व ही शादी हुई थी. शोभा देवी गांव से हटकर बगीचा में नया घर बनाया है. घात लगाये तीन चोर मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात करीब 12 एवं एक के बीच शोभा देवी के घर में घुसे, तभी घर के लोगों को चोरी की भनक मिल गयी. लोगों ने चोरी करते शिव साव को दबोच लिया. जबकि उसका दो साथी फरार होने में सफल रहा. ग्रामीणों ने चोर को कब्जे में लेकर उसकी पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसे बुधवार की पूर्वाह्न चार बजे माणिकपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस घायल चोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लायी. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया, बाद में सदर अस्पताल लखीसराय से चोर को कोर्ट में पेश किया गया. ————————————————————————————————– बरूई गांव से वारंटी गिरफ्तार हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बरूई गांव से एससी-एसटी के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरूई गांव निवासी महावीर यादव के पुत्र बिरंची यादव को एससी-एसटी मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने कहा कि बिरंची यादव पर वर्ष 2007 मारपीट के मामले एवं एससी-एसटी एक्ट को लेकर मामला दर्ज था. मामले में कोर्ट से वारंट निर्गत होने पर पुलिस पदाधिकारी एसआई रंजीत रंजन द्वारा गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. —————————————— विज्ञान दक्षता परीक्षा में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा लखीसराय. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बीते 28 फरवरी को बालिका विद्यापीठ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विज्ञान दक्षता परीक्षा में लाल इंटरनेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा है. बुधवार को लाल इंटरनेशनल स्कूल की प्रार्थना सभा में सफल सभी सात छात्रों को मंच पर स्वागत किया गया. इस आशय की जानकारी डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी शिक्षक पीयूष कुमार झा ने स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार को जानकारी दी है. विदित हो कि विज्ञान दक्षता परीक्षा में कक्षा 6 से 12वीं तक के करीब आठ सौ छात्र छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें से लाल इंटरनेशन स्कूल के सात बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है. कक्षा छह के टॉपर्स सूची में लाल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हर्षवर्धन कुमार प्रथम एवं सागर सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि उसी स्कूल के यशवर्धन कुमार ने 87 प्रतिशत, आनंद राज 82 प्रतिशत एवं अभिषेक कुमार 81 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है. जबकि कक्षा सात की विज्ञान दक्षता परीक्षा में छात्र युवराज कुमार 83 प्रतिशत एवं सुशांत कुमार ने 77 प्रतिशत अंक हासिल किया है. लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार ने इस सफलता के लिए अपने विद्वान शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी. ———————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola