Seraikela Kharsawan News : हाता-चाईबासा मार्ग पर यात्री वाहन और बल्कर में भिड़ंत, बच्चा समेत आठ घायल
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया.
विज्ञापन
राजनगर.
राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्री लेकर आ रही टाटा मैजिक (जेएच 05 बीभी 9870) और विपरीत दिशा से आ रहे बल्कर (डब्ल्यूबी 19 एच 1150) की सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में एक वर्ष के बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल कुंती केशरी (22) को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया है.हादसे के बाद वाहन में दबा मैजिक का चालक
जानकारी के अनुसार, बल्कर तेज रफ्तार में था और सड़क पर अचानक सामने आयी टाटा मैजिक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. हादसे में टाटा मैजिक का चालक राजकिशोर महतो गाड़ी में ही बुरी तरह दब गया. स्थानीय और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उसे वाहन से बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गये और घायलों को राजनगर सीएचसी पहुंचाया. घायलों में सबिता पूर्ति (35), फूलमनी लोहार (35), मालिनी हाइबुरु (40), अहिल्या प्रधान (40), गोमेया हेम्ब्रम (60), भुटका कालिंदी (51) और एक वर्षीय अनन्य केशरी शामिल हैं. सभी का प्राथमिक उपचार राजनगर सीएचसी में चल रहा है.ग्रामीण बोले- भारी वाहनों की तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया. ग्रामीणों का कहना है कि हाता-चाईबासा मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. भारी वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का मुख्य कारण बनती जा रही है. लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल की सख्त मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










