ePaper

Ranchi news : कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 01 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

पिता ने पुलिस को बताया, बेटी कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी

विज्ञापन

-छत्तीसगढ़ के जशपुर की रहनेवाली थी छात्रा

-पिता ने पुलिस को बताया, बेटी कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी

रांची़ लालपुर थाना क्षेत्र के चंद्रप्रिया गर्ल्स हॉस्टल में रहनेवाली एक छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान समृद्धि गुप्ता (19) के रूप में की गयी, जो संत जेवियर कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट इयर की छात्रा थी. वह मूल रूप से वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अंतर्गत बनियाटोली की रहनेवाली थी. सोमवार को छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता बरामद किया गया़ इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने लालपुर थाना को इसकी सूचना दी. जब पुलिस पहुंची, तब छात्रा के कमरे का दरवाजा बंद था. पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला, तो देखा कि छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा. इसके बाद शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में लिया. घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया जायेगा. लालपुर पुलिस से बातचीत में मृतका के पिता नितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से पढ़ाई के कारण तनाव और डिप्रेशन में रहती थी.

मैं अच्छी बेटी और बहन नहीं बन पायी : घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी आत्महत्या के लिए किसी को दोष मत देना. मैं अच्छी बेटी और बहन नहीं बन पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola