इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि, पारा मेडिकल व अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए अब 10 तक आवेदन

Updated:
विज्ञापन

– एंट्रेंस टेस्ट 30 व 31 मई कोसंवाददाता, पटनाबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2026 के आवेदन तिथि बढ़ा दी है. परीक्षा

विज्ञापन

– एंट्रेंस टेस्ट 30 व 31 मई को

संवाददाता, पटना

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2026 के आवेदन तिथि बढ़ा दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि पांच मई को समाप्त हो गयी थी, जिसे बढ़ा कर 10 मई कर दिया गया है. आवेदन फॉर्म में 11 से 12 मई तक सुधार कर सकते हैं. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए फीस एक हजार रुपये व अन्य अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये है. पीसीएमबी के लिए 1100 रुपये देने होंगे. एडमिट कार्ड 22 मई को जारी कर दिया जायेगा. एंट्रेंस टेस्ट 30 व 31 मई को निर्धारित किया गया है.

इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन

बीसीइसीइ-2026 के तहत स्नातक स्तरीय कृषि, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी नर्सिंग, उद्यान विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी एवं अन्य समान पाठ्यक्रमों में एडमिशन होगा. इसके साथ-साथ बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बची हुई सीटों पर भी एडमिशन इसी के स्कोर पर होगा. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते हैं. आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के 12वीं में कम से कम 45 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को मार्क्स में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी व कृषि विज्ञान में से प्रत्येक विषय में चार-चार अंक के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola