ePaper

कोलियरी में कार्यरत कर्मियों के अधिकारों का हनन हुआ तो सिस्टा करेगी आवाज बुलंद

Updated at : 05 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
कोलियरी में कार्यरत कर्मियों के अधिकारों का हनन हुआ तो सिस्टा करेगी आवाज बुलंद

चितरा : कोल इंडिया एससीएसटी इम्पलाई एसोसिएशन

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को कोल इंडिया एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव पशुपति कोल ने की. बैठक में इसीएल (सिस्टा) के 13 एरिया के अधिकारियों ने लिया. इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष सह महाप्रबंधक एचआर डीबी प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार कनोजिया व महासचिव लक्ष्मी राम हरिजन ने सामूहिक रूप से कहा कि हम सभी कमेटी का रिव्यू करने के लिए आये हैं. साथ ही कनोजिया ने कहा कि स्थानीय कमेटी से चितरा कोलियरी की समस्याओं से अवगत होकर प्रबंधन से समाधान के लिए संवैधानिक तरीके से वार्ता की जायेगी. उन्होंने कहा कि सिस्टा कोल इंडिया स्तर का संगठन है. इसके तहत समस्याओं का आदान-प्रदान करके समस्याओं को संवैधानिक तरीके से दूर किया जाता है. कहा कि अगर कोलियरी में कार्यरत कर्मियों के अधिकारों का हनन किया जायेगा तो सिस्टा उनके खिलाफ आवाज बुलंद करेगी. वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि इसीएल के सभी एरिया में संगठन को मजबूती प्रदान किया जायेगा, जिसकी तैयारी की जा रही है. कहा कि प्रबंधन अगर भेदभाव करती है तो उसे संवैधानिक तरीके से दूर किया जायेगा. साथ ही एरिया सचिव पशुपति कोल ने कहा कि चितरा कोलियरी में लगभग 900 मैन पावर है. जिसमें से कोलियरी में कार्यरत 500 से अधिक एससी और एसटी हैं. उनकी समस्याओं को प्रबंधन के साथ वार्ता कर दूर किया जायेगा. साथ ही कहा कि स्थानीयस्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया. मौके पर कोषाध्यक्ष केदार राम, होपना मरांडी, अनिल कुमार पासवान आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : कोल इंडिया एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की बैठक इसीएल के 13 एरिया के अधिकारियों ने लिया भाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola