चलती ट्रेन में बोरा काटकर मखाना की चोरी, कारोबारी ने मंत्रालय से कर दी शिकायत

<P><H2>ऑनलाइन शिकायत के बाद जागा रेल मंत्रालय, आरपीएफ ने दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक शुरू की जांच, यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल</H2></P><H2>वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर </H2><P>ट्रेनों में सामान चोरी की घटनाएं तो
ऑनलाइन शिकायत के बाद जागा रेल मंत्रालय, आरपीएफ ने दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक शुरू की जांच, यात्री सुरक्षा पर उठे सवाल
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
ट्रेनों में सामान चोरी की घटनाएं तो आम हैं, लेकिन अब चोरों ने एक नया तरीका इजाद कर लिया है. चलती ट्रेन में मखाना के बोरे काटकर चोरी करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में एक कारोबारी के 5 किलो मखाना चोरी हो गए, जिसके बाद उन्होंने सीधे रेल मंत्रालय से शिकायत की है. इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में माल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. यह घटना 9 सितंबर की है, जब दरभंगा के कारोबारी पवन कुमार ने जननायक एक्सप्रेस (15211) से 50 बोरा मखाना जालंधर भेजने के लिए बुक कराया था. लेकिन जब ट्रेन रास्ते में थी, तो बोरे काटकर उनमें से मखाना की चोरी की गई है. उन्होंने तुरंत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रेल मंत्रालय से इसकी शिकायत की. शिकायत में उन्होंने बताया कि अक्सर इस रूट पर ऐसी घटनाएं होती रहती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने तुरंत संज्ञान लिया.
जांच के लिए टीमें गठित
आरपीएफ ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए आरपीएफ दरभंगा, समस्तीपुर, नारायणपुर अनंत और मुजफ्फरपुर को जांच के आदेश दिए है. इन टीमों को यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि यह चोरी कहां और किस स्टेशन पर हुई है. यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है जो चलती ट्रेनों में मालगाड़ी के डिब्बों में सेंध लगाता है. चलती ट्रेन में पार्सल और यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया. यह पहला मौका नहीं है जब जननायक एक्सप्रेस में इस तरह की घटना हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




