मुंगेर जिले में 75 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर सीएचओ ने दिया योगदान

सीएचओं की नियुक्ति विभाग द्वारा ही जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किया गया है.
मुंगेर जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिये राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कुल 80 सीएचओ की नियुक्ति की गयी है. जिसमें से 75 सीएचओ ने योगदान दे दिया है. वहीं अब जिले में संचालित कुल 182 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 138 एचडब्लूसी पर नियमित रूप से सीएचओ कार्यरत हैं. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि बीते दिनों विभाग से जिले में कुल 80 सीएचओ की नियुक्ति की गयी. जिसमें से अबतक कुल 75 सीएचओ ने योगदान दे दिया है. उन्होंने बताया कि सभी सीएचओं की नियुक्ति विभाग द्वारा ही जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किया गया है. जिसके बाद अब जिले में कुल 180 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 138 एचडब्लूसी पर स्थायी सीएचओ कार्यरत हैं. डीपीसी सुजीत कुमार ने बताया कि जिले में कुल 182 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं. जिसमें 8 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है. इसमें पूर्व में 63 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्थायी सीएचओ की नियुक्ति थी. जबकि बीते दिनों सरकार द्वारा 80 सीएचओ की नियुक्ति की गयी है. जिसमें से 75 सीएचओ ने योगदान दे दिया है. इसके बाद अब जिले में कुल 138 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्थायी सीएचओ कार्यरत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










