Chess : बीआइटी विद्यासागर व एबी वाजपेयी विवि के बीच ड्रॉ रही बाजी

Updated at : 04 Feb 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Chess : बीआइटी विद्यासागर व एबी वाजपेयी विवि के बीच ड्रॉ रही बाजी

<P><H2>रांची. </H2>एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) की ओर से आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप मंगलवार को शुरू हुई. पहले दिन पुरुष वर्ग में कोलकाता, जादवपुर, कीट, पटना, एसओए,

विज्ञापन

रांची.

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) की ओर से आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैंपियनशिप मंगलवार को शुरू हुई. पहले दिन पुरुष वर्ग में कोलकाता, जादवपुर, कीट, पटना, एसओए, एलएन मिथिला, उत्कल, तेजपुर, रविशंकर शुक्ला, बीआरए विश्वविद्यालय और बीआइटी मेसरा के प्रतिभागी विजयी रहे. एक अन्य मुकाबले में बीआइटी विद्यासागर व एबी वाजपेयी विवि के बीच हुआ मैच ड्रॉ रहा. चैंपियनशिप सरला बिरला विवि की मेजबानी में हो रही है. मैच के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ गोपाल पाठक मौजूद रहे. इस दौरान एआइयू के ऑब्जर्वर डॉ एनआर राजकुमार, चीफ आर्बिटर असित वरन चौधरी, आयोजन समिति के सचिव सुभाष शाहदेव और सह संयोजक राहुल रंजन भी उपस्थित रहे. विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगन्नाथन, सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा व कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola