Saran News : अंतरजिला चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, सात अपराधी गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : अंतरजिला चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, सात अपराधी गिरफ्तार

दिनदहाड़े राह चलती महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश कर लिया गया है.

विज्ञापन

मढ़ौरा. दिनदहाड़े राह चलती महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश कर लिया गया है. पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, चार कारतूस, पांच चाकू, दो बाइक और 6.65 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड 58 वर्षीय संतोष तिवारी है, जो अपने साथियों के साथ प्रतिदिन बाइक से निकलता था और सोने की चेन पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था. मौका मिलते ही वे चेन छीनकर फरार हो जाते थे. इनका कार्यक्षेत्र सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय सहित कई जिले थे. मढ़ौरा स्थित अम्बेडकर पार्क के पास से छीनी गयी एक चेन को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुबारकपुर आम बगीचा से अपराध की योजना बनाते पकड़े गये अपराधी ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने मढ़ौरा डीएसपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं के मद्देनजर डीएसपी नरेश पासवान के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था. बीते शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मढ़ौरा के मुबारकपुर आम बगीचा में कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर एसआइटी ने छापेमारी की, जिसमें सात अपराधी पकड़े गये. पूछताछ में सभी ने चेन स्नेचिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने जिन सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम सागर कुमार (21 वर्ष) बखरा, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर, संतोष तिवारी (58 वर्ष) डिग्धी कला, हाजीपुर, जिला वैशाली, आसिफ कुमार (19 वर्ष) करताहां, जिला वैशाली, अंकित कुमार (22 वर्ष) रसूलपुर, थाना लालगंज, जिला वैशाली, ऋतिक तिवारी (19 वर्ष) सोगराहा, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय, छोटू मिश्रा (35 वर्ष) यादव चौक, परसा बाजार, जिला पटना, विकास कुमार तिवारी (19 वर्ष) रहिका, जिला मधुबनी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola