छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम के लिए किया जागरूक

प्रतिनिधि, फतेहपुर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पीएलवी मुकेश कुमार मंडल एवं साधन मंडल ने छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी. नशा से होने वाले

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पीएलवी मुकेश कुमार मंडल एवं साधन मंडल ने छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी. नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बताया. कहा कि नशा करने से जानलेवा बीमारी के साथ-साथ मानसिक तनाव, अपराध के क्षेत्र में अपना कदम रखते हैं. बच्चों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर अपने परिवार, दोस्तों और समाज को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा. इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी दी गयी. नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक जामताड़ा. करमाटांड़ प्रखंड के बाड़ापहडी गांव में पीएलवी राजेश बेसरा, बाबूराम मरांडी व देवश्री मुर्मू ने नशा एवं बाल विवाह के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया. कार्यक्रम में बाल विवाह कैसे रोका जाए एवं नशे की लत से बचने और नशीली दवाओं दुरुपयोग को रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया. बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि समाज को भी प्रभावित करता है. पीएलवी ने ग्रामीणों को कई सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola