छात्र हर्ष हत्याकांड: तीन फरार आरोपिताें के घर पर चिपकाये गये इश्तेहार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:36 AM
<P>संवाददाता, पटना: सुल्तानगंज थाने के रानीघाट स्थित पटना लॉ कॉलेज परिसर में 27 मई को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस
संवाददाता, पटना: सुल्तानगंज थाने के रानीघाट स्थित पटना लॉ कॉलेज परिसर में 27 मई को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपितों के पैतृक घर पर इश्तेहार चिपका दिये हैं. अगर ये तीनों सरेंडर नहीं करते हैं, तो कोर्ट से आदेश लेकर इनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जायेगी. इस मामले में अब तक पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं.पुलिस ने शुक्रवार को इस केस के अप्राथमिकी अभियुक्त शिवम उर्फ लक्ष्य के मधेपुरा के सदर थाने के भगवानपुर वार्ड नंबर 10 स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया. इसके अलावा उदय पासवान उर्फ चेतन पासवान के पटना जिले के मरांची के मालपुर और आर्यन कुमार के पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाने के अमृत मध्य विद्यालय के पास स्थित घर पर इश्तेहार चिपका दिया. इन तीनों जगहों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गयी थीं. पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने के साथ ही ढोल-नगाड़े के साथ इन तीनों को फरार भी घोषित किया. साथ ही इन तीनों के गांवों में पुलिस ने यह जानकारी दे दी है कि अगर ये लोग सरेंडर नहीं करते हैं, तो जल्द ही इनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती कर ली जायेगी. तीनों आरोपित पटना कॉलेज के जैक्सन हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करते थे. सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने बताया कि फरार तीनों आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपका दिये गये हैं. अब तक आठ आरोपितों की पहचान की जा चुकी है. एक-दो और की पहचान हो चुकी है, जिनके पते का सत्यापन कराया जा रहा है. इस केस में समय पर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जायेगा, ताकि अभियुक्तों को सजा दिलायी जा सके.
पांच को भेजा जा चुका है जेल
हर्ष की हत्या मामले में गठित एसआइटी ने अब तक पांच आरोपितों को जेल भेज दिया है. इनमें बिहटा अमहारा का चंदन यादव, मनेर के ताजपुर का अमन कुमार उर्फ अमन पटेल, गया के अतरी के मौला नगर का रवीश कुमार, बेगूसराय के बछवाड़ा नरेपुर बैंक बाजार का प्रकृति आनंद उर्फ आरुष और सुपौल के त्रिवेणीगंज भगवानपुर वार्ड नंबर छह का राजा बाबू उर्फ मयंक शामिल हैं.2023 में डांडिया कार्यक्रम में हुई मारपीट के कारण की गयी थी हर्ष की हत्या
बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज ने पिछले साल 2023 में दुर्गा पूजा के दौरान मिलर हाइस्कूल मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया था. इस दौरान जैक्सन हॉस्टल के छात्रों रवीश व अन्य के साथ अमन भी कार्यक्रम देखने गया था. लेकिन इसी दौरान हर्ष राज से विवाद हुआ था और बाउंसरों ने अमन पटेल और रवीश की पिटाई कर दी थी, जिसमें दोनों को सिर फट गया था. इसका बदला लेने के लिए इन आरोपितों ने 27 मई को पटना लॉ कॉलेज में अंतिम वर्ष की परीक्षा देकर निकल रहे हर्ष राज की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










