Darbhanga News: राधाष्टमी पर धूमधाम से मना श्रीराधारानी का प्राकट्याेत्सव

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 10:09 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:रतनपुर के श्रीचैतन्य कुटी परिसर में आयोजित श्रीराधाष्टमी पर रविवार को श्रीराधारानी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. रतनपुर के श्रीचैतन्य कुटी परिसर में आयोजित श्रीराधाष्टमी पर रविवार को श्रीराधारानी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया. गौड़ीय सम्प्रदाय के राधाबल्लव दास के नेतृत्व में श्रीराधारानी के आविर्भाव के बाद उनका अभिषेक हुआ. मौके पर वृंदावन, अयोध्या, नेपाल और मिथिला से साधु-संतों एवं वैष्णवों ने महाआरती में भाग लिया. गायकों ने संगीतमय बधाई दी. समदाउन गीतों से वातावरण को कारूणिक कर दिया. दिनेश मंडल की प्रस्तुति सब मिली आओ री सजनी बरीहा, मंगल गाइए, श्रीवृषभानु नगर बरसाने बाजत, कंगन लेबो हे लाली के बधाई, नगर-नगर में डगर-डगर में बधैया बाजे, वृषभानुजी के अंगना बधैया बाजे, सरीखे बधाई गीत गाकर महोत्सव में समा बांध दिया. इस दौरान श्रद्धालु माखन, फल, खिलौना, वस्त्र आदि लुटाते रहे. महोत्सव में राधाकृष्ण दास, उद्धव दास, अमित दास, बौआ दास, शृंगारी दास, रामदास, पुरुषोत्तम झा, शशि भूषण दास, बृज बिहारी ठाकुर, मुरली ठाकुर समेत साधु-संत व वैष्णव मौजूद थे. मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola