चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 5 दिसंबर से

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 5 दिसंबर से

22 तक फॉर्म अपडेट न होने पर छात्र होंगे वंचितवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने स्नातक सत्र 2023-27 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है, जिसकी शुरुआत

विज्ञापन

22 तक फॉर्म अपडेट न होने पर छात्र होंगे वंचित

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने स्नातक सत्र 2023-27 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है, जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर से होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ राम कुमार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सत्र को नियमित करने के लिए किसी भी परिस्थिति में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जायेगी. परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, कॉलेजों को अपने स्तर से छात्रों के परीक्षा फॉर्म 22 नवंबर को शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से यूएमआइएस पोर्टल पर अपडेट कर देना होगा. इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा. जिन छात्रों का फॉर्म अपडेट नहीं होगा, वे परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे. विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को 24 नवंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करने और एडमिट कार्ड सेक्शन में रिकॉर्ड जमा करने का आदेश दिया है, अन्यथा छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा. इसके अतिरिक्त, कॉलेजों को इंटरनल (सीआइए) के अंक भी 26 नवंबर तक विवि में जमा करने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola