चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हुई आतिशबाजी में साइकिल दुकान जल कर राख

Updated at : 10 Mar 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हुई आतिशबाजी में साइकिल दुकान जल कर राख

राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में रविवार की देर रात एक साइकिल की दुकान में अचानक आग लग गई.

विज्ञापन

राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में रविवार की देर रात एक साइकिल की दुकान में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भयभीत हो गए और आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके. देखते ही देखते आग ने दुकान के छत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान का छप्पर गिर चुका था और साइकिल से संबंधित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार उक्त दुकान स्थानीय व्यापारी सुधीर कुमार का था, जहां साइकिल एवं उसके पार्ट्स बेचे जाते थे. बताया जा रहा है कि देर रात आग पटाखे के कारण दुकान में लगी, जो तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में दुकान के छत पर रखा सामान जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगो द्वारा बिजली कटवाने हेतु बिजली विभाग के अधिकारियों एवं लाइनमेन को कई बार कॉल लगाया, लेकिन किसी ने भी समय रहते कॉल नहीं उठाया. जिस वजह से लोगो में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश भी दिखा. वहीं लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंचती तो नुकसान को कम किया जा सकता था. वहीं पीड़ित दुकानदार सुधीर कुमार ने बताया कि आग पटाखे की वजह से लगी. जिसके कारण दुकान के छत पर रखा साइकिल का सभी सामान जलकर राख हो गया. कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के मैच जीतने के बाद कुछ लोगों ने आतिशबाजी किया. जिसके बाद पटाखे का कुछ अंश दुकान के छत पर जा गिरा, इसी वजह से आग लग गयी. बताया कि आगलगी में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola