Bokaro News : अब ‘रानी लक्ष्मीबाई’ बनेंगी बोकारो के सरकारी स्कूल की बेटियां

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना : सरकारी स्कूल की छात्राओं को दी जायेगी जूडो-कराटे की ट्रेनिंग, ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की छात्राओं को समान रूप से मिलेगा लाभ.

विज्ञापन

बोकारो, लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत पहले चरण में बोकारो जिले के 60 सरकारी उच्च प्राथमिक व माध्यमिक कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का गुर सिखाया जायेगा. इन छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके तहत कक्षा छह से 12 तक के बच्चों को तीन माह तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. वहीं संविदा पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. उन्हें हर माह पांच हजार मानदेय मिलेगा. प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित की गयी है.

तीन माह तक छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास कराया जायेगा

इस संबंध में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से छात्राओं के लिए तैयार किया गया है. प्रत्येक विद्यालय में चयनित प्रशिक्षक तीन माह तक छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास करायेंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना, शारीरिक रुप से मजबूत बनाना और सामाजिक सुरक्षा की भावना विकसित करना है. प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को ना केवल आत्मरक्षा की तकनीक सिखायी जायेगी, बल्कि मानसिक दृढ़ता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित की जायेगी. बताया कि इस पहल से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की छात्राओं को समान रूप से लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola