ePaper

Bokaro News : बिहार से लूटा गया 40 लाख का सामान चास से बरामद

Updated at : 24 Sep 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बिहार से लूटा गया 40 लाख का सामान चास से बरामद

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीडीह में वाहन से उतारा जा रहा था सामान, जब्त सामग्री माल इमामी एग्रोटेक लिमिटेड कंपनी की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीडीह फोरलेन (एनएच 23) किनारे स्थित राजेश कुमार के मकान से बुधवार को पुलिस से 2278पेटी इमामी हेल्दी एंड टेस्टी नामक रिफाइन खाद्य तेल जब्त किया. अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख बतायी जा रही है. जब्त सामग्री माल इमामी एग्रोटेक लिमिटेड कंपनी की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार यह सारा सामान सोमवार को हल्दिया कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुआ था. पटना के गौरीचक थाना में मंगलवार को ड्राइवर के साथ मारपीट कर ट्रक को लूट लिया गया था. इस संबंध में कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अविनाश कुमार ने बताया कि बुधवार की पूर्वाह्न करीब 11 कंपनी के स्टाफ तारकेश्वर गुप्ता ने जानकारी दी कि तेलीडीह फोरलेन के पास एक ट्रक से इमामी कंपनी का तेल उतारा जा रहा है. उसने अपने कंपनी के वरीय अधिकारियों को सूचित किया. उसके बाद कंपनी में फोन करने पर पता चला कि एक कंजाइनमेंट हल्दिया से पटना जा रहा था, जो अभी नहीं पहुंचा है. अविनाश के अनुसार उन्होंने पुलिस को जानकारी दी उसके बाद पुलिस ने आकर छापेमारी कर पूरे माल को जब्त कर लिया. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है. गोदाम में रखने वाले की भूमिका साथ ही लूट की कहानी की पूरी पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन