Bokaro News : बीएसएल : 25 गैर-आवासीय भवनों की बदलेगी तस्वीर, 33 माह के लिए लीज पर मिलेगा

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 22 Aug 2025 11:27 PM

विज्ञापन

<P>बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के बंद 25 गैर-आवासीय भवनों की तसवीर बदलेगी. इमारतों को 33 महीने के लिए लीज पर दिया जायेगा. इसके बाद अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा,

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के बंद 25 गैर-आवासीय भवनों की तसवीर बदलेगी. इमारतों को 33 महीने के लिए लीज पर दिया जायेगा. इसके बाद अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो लीज की समय सीमा को दो बार तक बढ़ाया जा सकता है. इसको लेकर शुक्रवार को बीएसएल प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है. बंद गैर-आवासीय इमारतों में 19 बीएसएल स्कूल, तीन अपना बाजार, दो हेल्थ सेंटर व एक दूरभाष केंद्र शामिल है. गैर-आवासीय इमारतों को प्राइवेट पार्टी को लाइसेंस पर दिया जायेगा.

कभी पूरी तरह से क्रियाशील थे, अब अधिकतर खंडहर में तब्दील

बंद गैर-आवासीय इमारतों को लाइसेंस पर देने की बीएसएल की पहल ना केवल शहर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि निवेशकों को आकर्षित करने और रोजगार के नये अवसर प्रदान करने में भी सहायक होगी. यह योजना तीन बार की नवीकरणीय अवधि के अधीन होगी. यह भवन कभी पूरी तरह से क्रियाशील थे, पर अब अधिकतर खंडहर में तब्दील हो गये हैं. इमारतों के दरवाजे, खिड़कियां, ग्रिल, बिजली के वायरिंग व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी है. बीएसएल के नगर सेवा विभाग के एलएंडए विभाग के जीएम एके सिंह ने इसके लिये पहल की थी. बोकारोवासियों ने बीएसएल प्रबंधन की इस पहल का स्वागत किया है.

नये व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा बोकारो

बंद अधिकांश स्कूल की इमारतें तीन एकड़ से अधिक भूमि में फैली हुई हैं, जिससे वे शैक्षणिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थान बन सकती हैं. इस पहल से देश के प्रतिष्ठित संस्थानों को बोकारो में अपने परिसर स्थापित करने का अवसर मिलेगा. इन इमारतों को किराए पर देने का निर्णय स्वास्थ्य सेवा, खुदरा बाजार व व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा. बोकारो नये व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola