ePaper

Bokaro News : बीएकेएस ने 10 अक्तूबर को किया हड़ताल का आह्वान

Updated at : 24 Sep 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बीएकेएस ने 10 अक्तूबर को किया हड़ताल का आह्वान

Bokaro News : बीएसएल कर्मियों के खाते में बगैर किसी समझौते के बोनस की राशि भेजने का किया विरोध, कर्मियों में आक्रोश है.

विज्ञापन

बोकारो, दुर्गा पूजा में बीएसएल कर्मियों को मिलने वाला बोनस खाते में आ गया है. बोनस के पैसे से खरीदारी भी शुरू हो गयी है. लेकिन, बोनस को लेकर आक्रोश थम नहीं रहा है. एनजेसीएस व नन एनजेसीएस यूनियन लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने 10 अक्तूबर को हड़ताल का आह्वान किया है. बीएकेएस ने सेल प्रबंधन की ओर से अवैध रूप से बोनस फॉर्मूला लागू करने व बगैर किसी समझौते के कर्मियों के खाते में बोनस की राशि भेजने का विरोध किया है. कहा कि बोनस की राशि को लेकर कर्मियों में आक्रोश है. बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि अब हम सभी बीएसएल कर्मचारियों को तय करना है कि ऐसे हीं प्रत्येक साल सेल मैनेजमेंट की ओर से किये जा रहे अपमान को सहेंगे या जवाब देंगे. हमारी एकता ही इनको झुकने पर विवश करेगी. हड़ताल की सफलता को लेकर प्लांट के अंदर व बाहर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है. बीएकेएस ने 30 सूत्री मूद्दों को उठाया है. बोनस फॉर्मूला को सीधे प्रोडक्शन से जोड़ कर नया फॉर्मूला बनाने, प्रोडक्शन रिलेटेड पे लागू करने, इंसेटिव फॉमूले को संशोधन कर जनवरी 2017 से लागू करने, कर्मचारी से अधिकारी वर्ग में पदोन्नति (ईजीरो) नीति में बदलाव करने, डिप्लोमा व समकक्ष शैक्षणिक योग्यता वाले को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद जेओ परीक्षा के लिये पात्रता, बीटेक व उसके समकक्ष अन्य शैक्षणिक योग्यताधारी कर्मियों को पांच वर्ष सेवा पूर्ण करने पर जेओ परीक्षा के लिये योग्य, सुपरवाईजरी कैडर सहित ग्रेड वाईज पदनाम लागू करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola