ePaper

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

Updated at : 01 Sep 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार ़ आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास एवं परिवर्तन के उद्देश्य से एक से दो सितंबर तक जिले के सभी 10 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी बीडीओ (ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स) ने प्रखंड स्तर पर चयनित सेविका, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सेविका, बीआरपी, सीआरपी और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया. जिले के 10 प्रखंडों में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 90 पंचायतों के अंतर्गत 269 ग्रामों में निवासरत समुदायों को अपनी आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विकास की दिशा में स्थायी मार्ग निर्धारित करने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है. ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित प्रतिभागी आगे समुदाय को जागरूक कर योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से सैच्यूरेट करना है ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे. प्रशिक्षकों ने बताया कि अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर केंद्रित है. प्रशिक्षण में यह भी चर्चा हुई कि किस प्रकार विभागों के आपसी समन्वय और सहभागिता से अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है. यह पहल जनजातीय समुदायों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल उनकी जीवनशैली में सुधार होगा बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola