छोटका करासन में प्रखंडस्तरीय खरीफ किसान गोष्ठी आयोजित

Published by : Roshan Kumar Updated At : 26 Sep 2025 6:48 PM

विज्ञापन

प्रखंड के दुबहल पंचायत के छोटका करासन गांव स्थित पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी आयोजित की गयी.

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड के दुबहल पंचायत के छोटका करासन गांव स्थित पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी आयोजित की गयी. गोष्ठी में जिला परामर्शी सुदामा सिंह ने कीट व्याधि से फसल बचाने के तरीके बताये. कृषि वैज्ञानिक डॉ सुनील कुमार चौधरी ने वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के गुर सिखाये और किसानों को सलाह दी कि बेहतर उपज के लिए रासायनिक खादों का प्रयोग कम करें तथा मानसून के अनुसार मोटा अनाज की खेती करें. इस अवसर पर बीएओ बिंदेश्वर राम, बीटीएम बलवीर व सच्चिदानंद कुमार, एटीएम अवधेश प्रसाद, किसान सलाहकार अमरेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार, दिव्यज्योति, अंशु किरण, कुमार निराला सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मी और दुबहल पंचायत के कई किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola