वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला जख्मी, रेफर

त्रिवेणीगंज - जदिया मुख्यमार्ग एनएच 327 ई पर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां चौक के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए
त्रिवेणीगंज त्रिवेणीगंज – जदिया मुख्यमार्ग एनएच 327 ई पर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां चौक के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के वार्ड 12 निवासी पप्पू राम के 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी अपने देवर के साथ बाइक से त्रिवेणीगंज बाजार से वापस हो रही थी. इसी दौरान महिला व उसका देवर गिर गया. हालंकि उसके देवर को मामूली चोट आई. जख्मी महिला को परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




