ePaper

बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब : नीतीश मिश्र

Updated at : 25 Sep 2025 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब :  नीतीश मिश्र

दिल्ली के ललित होटल में उद्योग विभाग की ओर से नवस्वीकृत बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन पैकेज 2025 के संबंध में निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और बियाडा के प्रबंध निदेशक रहे मौजूद संवाददाता, पटना / दिल्ली दिल्ली के ललित होटल में उद्योग विभाग की ओर से नवस्वीकृत बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन पैकेज 2025 के संबंध में निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि बिहार अब उद्योगों का हब बनेगा. उद्योग मंत्री ने बीआइपीपी-2025 की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पैकेज बिहार के औद्योगिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. यह न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा. यह पैकेज बिहार को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. हमारा लक्ष्य है कि बिहार न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक औद्योगिक शक्ति के रूप में उभरे. इस नीति के माध्यम से हम निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बिहार में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा मिले. अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने नीति ढांचे और निवेश प्रोत्साहनों पर व्यापक प्रस्तुति दी. उन्होंने पैकेज के प्रमुख प्रावधानों, जैसे मुफ्त भूमि आवंटन, वित्तीय प्रोत्साहन, और कारोबारी माहौल को मजबूत करने वाली पहलों के बारे में विस्तार से बताया. बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि यह पैकेज न केवल उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देगा, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगा. बिहार को औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है. सत्र के समापन में अधिकारियों ने सवालों के जवाब दिए. बता दें कि बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज – 2025 लागू किया है. इस मौके पर बिहार चैप्टर के चैयरमेन गौरव शाह, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन प्रभात कुमार सिन्हा, भारत प्लस के एमडी अजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन