बिहार में रिकॉर्ड 249 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन

Updated:
विज्ञापन
बिहार में रिकॉर्ड 249 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य ने वर्ष 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य ने वर्ष 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. वर्ष 2024-25 में बिहार के 33.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती हुई. इससे कुल 99.34 लाख टन धान का उत्पादन हुआ. 23.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई हुई, इसमें 78.27 लाख टन उत्पादन हुआ. वहीं, 9.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की खेती से 66.03 लाख टन उत्पादन हुआ. इस वर्ष मक्का की उत्पादकता 69.13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही, जो कि एक नया रिकॉर्ड है. वे बुधवार को पटना स्थित कृषि भवन में नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में कुल 71.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 249.21 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ. इस वर्ष खाद्यान्न की औसत उत्पादकता 35.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तरक्की हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन