भाजपाइयों ने प्रखंड सचिवालय के पास किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने प्रखंड सचिवालय के पास किया विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर. सूर्या हांसदा के एनकाउंटर व नगड़ी में आदिवासियों के कृषि योग्य जमीन पर रिम्स टू बनाने के विरोध में भाजपाइयों ने प्रखंड सचिवालय के सामने गुरुवार को प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फतेहपुर. सूर्या हांसदा के एनकाउंटर व नगड़ी में आदिवासियों के कृषि योग्य जमीन पर रिम्स टू बनाने के विरोध में भाजपाइयों ने प्रखंड सचिवालय के सामने गुरुवार को प्रदर्शन किया. कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मंडल व अबिता हांसदा ने कहा कि सूबे की सरकार तानाशाह बन चुकी है. सरकार के इशारे पर पुलिस ने सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया है. यह एनकाउंटर नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की नृशंस हत्या है. सरकार इसकी सीबीआई जांच कराये. कहा कि यह सरकार आदिवासियों का हितैषी बताकर सत्ता तो हासिल कर ली, अब रिम्स टू के बहाने आदिवासियों की जमीन हड़पने में लगी है. मौके पर माधव चंद्र महतो, किरण कुमारी बेसरा, प्रमोद गोस्वामी, गोपाल महतो, ओम प्रकाश यादव, सिमंत बाउरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola