Samastipur News:साइबर अपराध व सुरक्षा को निकाली जागरूकता रैली

प्रखंड के बीरसिंहपुर स्थित सेंट पाल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने बुधवार को साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गयी.
Samastipur News:कल्याणपुर : प्रखंड के बीरसिंहपुर स्थित सेंट पाल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने बुधवार को साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गयी. आयोजन बासुदेवपुर के निकटवर्ती गांवों के चौराहों पर किया गया. इसका उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और विशेष रूप से बीएड के प्रशिक्षु छात्रों को डिजिटल युग में साइबर खतरों और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना था. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्रों ने एकजुट होकर समुदाय को साइबर अपराधों से बचाव की रणनीतियों और घटनाओं की त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया. यह पहल कॉलेज की सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय को डिजिटल परिदृश्य में सुरक्षित रूप से नेविगेट करने के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर से वरिष्ठ प्राध्यापक मनोज कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कादरी, सहायक आचार्य नरेंद्र, डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. अमित पांडेय, श्याम किशोर, नीरज, मिथिलेश, सुगंधा, विनय झा और सौरभ सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे. रैली बासुदेवपुर के आसपास के गांवों और चौराहों तक पहुंची. जहां बीएड के छात्रों ने अपने प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में ग्रामीणों और राहगीरों को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों और उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस जागरूकता रैली के दौरान बीएड के छात्रों ने प्राध्यापकों के निर्देशन में साइबर खतरों की एक विस्तृत श्रृंखला पर प्रकाश डाला. इसमें हैकिंग और क्रैकिंग तकनीकें, फ़िशिंग और उसके विभिन्न रूप, व्हिस्किंग और फार्मिंग हमले, स्पेम ई-मेल और इसके निहितार्थ, छोटे-छोटे वित्तीय लेनदेन, स्टेग्नोग्राफी, स्किमिंग, एटीएम और ऑनलाइन भुगतान में वित्तीय धोखाधड़ी, विशिंग (वॉइस फ़िशिंग), डिजिटल स्पेस में पोर्नोग्राफी के खतरे और इसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की गई. इस दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने जैसे व्यावहारिक उपायों पर भी जोर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




