औरों से किया बेहतर काम, आठ रेलकर्मी सम्मानित

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
औरों से किया बेहतर काम, आठ रेलकर्मी सम्मानित

फोटो – 37 सभी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत वाणिज्य विभाग के 33 कर्मियों का सम्मान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वाणिज्य विभाग

विज्ञापन

फोटो – 37 सभी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत वाणिज्य विभाग के 33 कर्मियों का सम्मान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वाणिज्य विभाग के 33 रेलकर्मियों को बेहतर कार्य प्रबंधन पर सम्मान से नवाजा गया. सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है. इनमें से आठ कर्मी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत हैं. मंडल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने सभी को प्रशस्तिपत्र देकर उनके कामों की सराहना की. यह सम्मान कर्मियों के तीन महीनों के काम-काज पर दिया गया है. ये हैं मुजफ्फरपुर जंक्शन के कर्मी – सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य अधीक्षक (पार्सल), विकास वर्मा – सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य लिपिक (पार्सल), विशाल कुमार – सर्वश्रेष्ठ वाणिज्य अधीक्षक (गुड्स) एके बारा, नारायणपुर अनंत -सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच कर्मचारी (स्लीपर) आनंद गोपाल – सर्वश्रेष्ठ मुख्य टिकट निरीक्षक नरेश राम – सर्वश्रेष्ठ मुख्य टिकट निरीक्षक (स्टैटिक), पन्नु मंडल – सर्वश्रेष्ठ महिला कर्मचारी (पीआरएस) काजल सहाय – सर्वश्रेष्ठ महिला कर्मचारी, यूटीएस, प्रिया कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola