ePaper

हास्य कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा व दिनेश बावरा ने कविताओं से बांधा समा

Updated at : 24 Sep 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
हास्य कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा व दिनेश बावरा ने कविताओं से बांधा समा

नवीनगर एनटीपीसी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

नवीनगर एनटीपीसी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन औरंगाबाद कार्यालय. नवीनगर एनटीपीसी में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, दिनेश बावरा, शायरा मुमताज नसीम एवं रोहित शर्मा ने अपनी कविताओं से सभी का मन मोह लिया. औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख एलके बेहेरा ने सभी कवियों का स्वागत किया तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया. कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित कवियों ने अपने हास्य व्यंग्यों एवं कविताओं के माध्यम से सभी को हिंदी भाषा के महत्व एवं साहित्य के अनेक मनोरम रूपी से अवगत कराया. कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओंकार नाथ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम) केडी यादव, महाप्रबंधक (परियोजना) राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) मनोरंजन पाणियही सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. ज्ञातव्य है कि एनटीपीसी नवीनगर में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन हेतु अनेक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola