Samastipur News:बीईओ को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बीईओ को दिया आवेदन

प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी तारा निवासी सत्येन्द्र कुमार झा ने उमावि बेलसंडी तारा के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीइओ को आवेदन देकर शिकायत की है.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी तारा निवासी सत्येन्द्र कुमार झा ने उमावि बेलसंडी तारा के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीइओ को आवेदन देकर शिकायत की है. बताया है कि पुत्री माधुरी कुमारी विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती है. 7 अगस्त 2025 को पुत्री को मारपीट कर बेहोश कर दिया गया. किसी विद्यार्थी ने शिक्षक को सूचना दी तो एक शिक्षक उसे घर पहुंचा दिया. इलाज विभूतिपुर सीएचसी एवं सदर अस्पताल समस्तीपुर में कराया. एक सप्ताह तक वह स्कूल नहीं गई. पुनः ठीक होने पर विद्यालय जाना शुरू की. 20 सितंबर को पुनः शिक्षकों की लापरवाही सामने आयी. किसी विद्यार्थी ने पुत्री को मारपीट कर विद्यालय में बेहोश कर दिया. जब शिक्षक को कहने गई तो शिक्षक बैठने को कहा. दूसरी पुत्री बेहोश अवस्था में इलाज कराने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola