अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 19 Apr 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाकुड़िया. बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण पखवारा मनाया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी व मनिता मुर्मू ने

विज्ञापन

पाकुड़िया. बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण पखवारा मनाया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी व मनिता मुर्मू ने अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित की. इस दौरान पर्यवेक्षिका ने बच्चों की गोद भराई भी करायी. गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को खान-पान की संपूर्ण जानकारी दी. पौष्टिक आहार एवं हरी पत्तेदार साग सब्जियों का नियमित सेवन करने को लेकर प्रेरित किया. बताया गया कि सभी प्रकार के खनिज तत्वों से युक्त भोजन, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध, फल आदि भोज्य पदार्थ बच्चों के भोजन में शामिल होना चाहिए. नवजात को शीघ्र स्तनपान एवं छह माह तक के बच्चों को संपूर्ण स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया. साथ ही कुपोषित बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान बीडीओ ने बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए सेविकाओं को जागरूक किया. बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र लाने और स्वास्थ्य जांच करने को लेकर परामर्श दिया. मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola