अनियंत्रित दो कारें पेड़ से टकरायीं, एक की मौत, चार घायल

चकाई (जमुई). चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर अपना ढाबा के समीप शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. कार में एक ही
चकाई (जमुई). चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर अपना ढाबा के समीप शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे. गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को चकाई अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य घायलों को चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक की पहचान गया निवासी शिवशंकर खेतान के रूप में की गयी. जबकि घायल की पहचान चयन खेतान, सुमित कुमार के रूप में की गयी. सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और देवघर से वापस अपने घर गया लौट रहे थे. इसी क्रम में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अपना ढाबा के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रमंडीह पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन की. दूसरी सड़क दुर्घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धामनिया मोड़ के समीप हुईं. जिसमें एक क्रेटा कार असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में कार पर सवार दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गये. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










