गांधी मैदान में बन रहा है आकर्षक दुर्गापूजा पंडाल

Updated:
विज्ञापन
गांधी मैदान में बन रहा है आकर्षक दुर्गापूजा पंडाल

जामताड़ा. शहर के गांधी मैदान में न्यू टाउन दुर्गापूजा कमेटी हर वर्ष दुर्गापूजा उत्साह पूर्वक करती है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. शहर के गांधी मैदान में न्यू टाउन दुर्गापूजा कमेटी हर वर्ष दुर्गापूजा उत्साह पूर्वक करती है. इस बार 36वां वर्ष पूजा का आयोजन होगा. यहां क्षेत्र के दूर दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन को आते हैं. कोषाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता ने बताया कि इस बार पूजा का बजट 7.50 लाख रुपये रखा गया है. गांधी मैदान में आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है. पूजा की शुरुआत हो गयी है. यहां वैष्णव रीति से पूजा की जाती है. मंदिर में कलश स्थापना कर दिया गया है. सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. अष्टमी और नवमी को पुष्पांजलि के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है. गांधी मैदान को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है. आकर्षक प्रतिमा भी बनाई जा रही है. मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाल के चित्तरंजन से लाया जायेगा. बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. पंडाल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही सुरक्षा बल चौक चौराहे एवं पंडाल में तैनात किए जायेंगे. श्रद्धालुओं में इस बार के भव्य आयोजन को लेकर काफी उत्साह है. महानवमी की रात गांधी मैदान में भव्य मेला का आयोजन होता है. दुर्गा मंदिर में विजयादशमी पर खास परंपरा के रूप में महिलाएं सिंदूर खेला में शामिल होती हैं. एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां से आशीर्वाद लेती हैं. इसके बाद माता को विदा करती हैं. महिलाएं प्रतिमा विसर्जन यात्रा में सम्मिलित होती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola