ePaper

अमौर में आग का कहर, दो सटे गांव के 150 घर जले, लाखों की क्षति

Updated at : 02 May 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
अमौर में आग का कहर, दो सटे गांव के 150 घर जले, लाखों की क्षति

<P>अमौर (पूर्णिया). अमौर प्रखंड में गुरुवार की दोपहर में लगी भीषण आग में आपस में सटे हुए दो गांवों के करीब 150 घर जल गये. इस घटना में लाखों की

विज्ञापन

अमौर (पूर्णिया). अमौर प्रखंड में गुरुवार की दोपहर में लगी भीषण आग में आपस में सटे हुए दो गांवों के करीब 150 घर जल गये. इस घटना में लाखों की क्षति हुई है. प्रखंड के ज्ञानडोव पंचायत के वार्ड नंबर 12 खाड़ी बासोल बावनडोव में 125 और रंगरैया लालटोली पंचायत के वार्ड नं 13 खाड़ी टोल भगताहीर में 25 घर खाक हो गये. डीसीएलआर सह आपदा पदाधिकारी टेस लाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों का आकलन किया जा रहा है. घटना बड़ी है. तत्काल पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत के तहत प्लास्टिक शीट दिया जा रहा है एवं कम्यूनिटी किचन शुरू किया गया है. वार्ड सदस्य प्रतिनिधि परवेज आलम एवं सरपंच प्रतिनिधि मो मुदस्सिर नजर ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे अचानक मो सज्जाद के घर से आग की लपटें उठीं. तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया. देखते ही देखते दोनों पंचायत के 150 परिवारों के घर जलकर राख हो गये. पीड़ित परिवारों में मसो नगीना, तंजील, अकील, सतीर हुसैन, मंजर आलम, ममनून, इस्लाम दर्जी,फकीर मोहमद, अबुकलाम अंजर,इजारुल चैतु खुर्शीद, मुर्शीद आदि शामिल हैं .

————-

सिलेंडर फटने से हुई आग बेकाबू

ग्रामीणों ने बताया कि सिलेंडर फटने से आग और बेकाबू हो गयी. अगलगी की घटना में ग्रामीणों के घरों में रखे हुए रुपये, कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर, बाइक एवं माल मवेशी जल गये.

डेढ़ घंटे बाद आया दमकल

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सीओ एव थाना को सूचना देते हुए दमकल गाड़ी भेजने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के डेढ़ घंटे के बाद दमकल गाड़ी पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि दमकल गाड़ी और पहले पहुंच जाती तो आग से कम नुकसान पहुंचता .

प्रशासन ने लिया स्थिति का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुधांशु मधुकर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुधि ली . रंगरैया लाल टोली पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद आलम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शमशीर आलम, परवेज आलम, सरपंच प्रतिनिधि मुदस्सिर नजर ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सरकारी राहत की मांग की .

फोटो. 2 पूर्णिया 17- अगलगी में जला घर

18- घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola