अलता हाट बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा परिसर में जीविका समूहों की आम सभा आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Sep 2024 7:40 PM
कोचाधामन.प्रखंड के अलता हाट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा परिसर में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता परिधि जीविका समूह की अध्यक्षा लीला देवी
कोचाधामन.प्रखंड के अलता हाट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा परिसर में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता परिधि जीविका समूह की अध्यक्षा लीला देवी ने की. आम सभा में कुटीर उद्योग, पशु पालन, जैविक खेती, मुर्गी पालन,मत्स्य, डिजिटल लेन- देन जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अलता शाखा के प्रबंधक कमर रेजा ने कहा कि आज की दौर में कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यक्ता है. समाज की मां – बहन मत्स्य पालन, पशु पालन आदि कर आत्म निर्भर बन सकती है. जिससे विकास को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में जीविका समूहों तथा जिविका दीदियों की सराहनीय भूमिका रही है. जीविका के जिला प्रबंधक सुफल कुमार, श्रीति दास, आरिफ आलम, शांत सानतनु कुमार, बीपी एम धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, सुमित कुमार, सुजित कुमार, मरजीना खातून, सोमनी देवी, शाखा प्रबंधक कमर रेजा, बैंक आधिकारी अजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ता भुवनेश्वर झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










